Light: Fellowship of Loux रियलटाइम लड़ाइयों वाला एक RPG है, जिसमें आप चरित्रों के एक ऐसे समूह का नेतृत्व करते हैं जो दुष्ट शक्तियों के खिलाफ लड़ते हैं। आपका लक्ष्य: अँधेरे में डूब चुकी एक मनमोहक फंतासी की दुनिया में उजियारा फैलाना।
इसमें अलग-अलग प्रकार के दर्जनों चरित्र उपलब्ध हैं, जिन्हें पाँच संवर्गों में विभाजित किया गया है। उदाहरण के लिए, लड़ाके अग्रिम मोर्चे के लिए उपयुक्त होते हैं, जबकि तीरंदाज पीछे से ही बेहतर ढंग से लड़ाई लड़ते हैं। प्रत्येक चरित्र के पास उसकी अपनी अनूठी क्षमता होती है।
इससे पहले कि आप लड़ें, आप अपने चरित्रों के समूह की रणनीतिक मोर्चेबंदी को अनुकूलित कर सकते हैं। स्पष्ट रूप से आपको अपने सर्वश्रेष्ठ चरित्रों का स्तर बढ़ाने तथा उन्हें विभिन्न सामग्रियों, जिसमें शक्ति बढ़ाने वाले रून्स भी शामिल होते हैं, से लैस करने का अवसर भी मिलेगा।
Light: Fellowship of Loux की युद्ध विधि अपेक्षतया काफी सरल है। आपके चरित्र स्क्रीन पर मौजूद निकटतम दुश्मन पर स्वचालित ढंग से आक्रमण करते हैं, या फिर आप उनके चित्र पर क्लिक करते हुए उनकी शक्तियों को मैनुअल तरीके से सक्रिय कर सकते हैं। कुछ शक्तियाँ इसी तरीके से सक्रिय की जा सकती हैं, जबकि अन्य को लड़ाई के मैदान में किसी खास क्षेत्र में रखना आवश्यक होता है।
Light: Fellowship of Loux एक ऐसा RPG है, जिसकी खेलविधि सरल और सुगम है, और जिसका ग्राफिक भी उत्कृष्ट है। इस गेम में अलग-अलग प्रकार के कई मोड शामिल होते हैं, जैसे कि सैंडबॉक्स मोड, एक्स्प्लोरेशन मोड, या फिर सामान्य 'बॉस रेड' मोड।
आवश्यकताएँ (नवीनतम संस्करण)
- Android 4.2, 4.2.2 या उच्चतर की आवश्यकता है
कॉमेंट्स
Light: Fellowship of Loux के बारे में अभी तक कोई राय नहीं है। पहले व्यक्ति बनो! टिप्पणी